उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत शिक्षक कल्याण परिषद शाखा सलोन का अधिवेशन/ निर्वाचन निर्विरोध प्राथमिक विद्यालय सलोन में संपन्न।
सलोन रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत शिक्षक कल्याण परिषद बेसिक शिक्षा का 5 वर्षीय अधिवेशन प्राथमिक विद्यालय सलोन में निर्विरोध कृष्ण किशोर शुक्ला एवं गणेश बक्श सिंह पर्यवेक्षक की निगरानी में हुआ संपन्न। अधिवेशन में मौजूद रहे जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ।बताते चलें कि सेवानिवृत शिक्षक शाखा इकाई सलोन अधिवेशन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर शाखा इकाई का चुनाव सर्वसम्मत से संपन्न हुआ। कृष्ण नारायण पांडेय को शाखा इकाई का ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोहम्मद अयूब खान को दोबारा ब्लॉक का महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारिणी कुछ इस प्रकारहै- कृष्ण नारायण पांडे अध्यक्ष, मोहम्मद अयूब खान महामंत्री, मोहम्मद जैदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम जानकी महिला उपाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष, देवेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री, मोहम्मद इस्माइल खान मीडिया प्रभारी, चंद्रभान सिंह अकाउंटेंट एवं गुरु दीन ऑडिटर निर्वाचित घोषित किए गए ।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण हमारी प्रथम प्राथमिकता है ।पर्यवेक्षक कृष्ण किशोर शुक्ला एवं गणेश बखश सिंह ने निर्विरोध निर्वाचन पर उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन मे एकता का सबूत सलोन ने पेश करके निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया सभी बधाई के पात्र हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री ने कहा कि ब्लॉक इकाई सलोन के शिक्षकों की हर समस्या का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
नवनिर्वाचित मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने सभी के प्रति आभार व्यापित किया। इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर सिंह ,फैज मोहम्मद, मोहम्मद अहमद ,लाल बहादुर सिह ,जगदीश पांडे, रामदुलारे,रतीपाल, प्रेमलाल राम अभिलाष मिश्र ,अवसान ,गयादीन यादव, राम अभिलाष शुक्ला सुखराम शर्मा सागर आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय सलोन की प्रधानाध्यापिका अशफाक जहां ने विशेष सहयोग किया।
रिपोर्ट -मोहम्मद इस्माइल खान


