वार्डों/ग्रामों में मैन्युअल स्कैचेन्जर्स के व्यवसाय में एवं अस्वच्छ शौचायलयों के सर्वेक्षण/चिन्हीकरण हेतु टीम का गठन

अमेठी।जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नलिन राज ने बताया कि  सर्वोच्च न्यायालय एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद अमेठी में नगर पालिका/नगर पंचायत/विकासखंड सीमा अंतर्गत समस्त वार्डों/ग्रामों में मैन्युअल स्कैचेन्जर्स के व्यवसाय में संलिप्त लोगों एवं अस्वच्छ शौचायलयों के सर्वेक्षण/चिन्हीकरण हेतु टीम का गठन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि उक्त टीम में अम्बरीष मिश्र सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), मोहम्मद अहमद सहायक विकास अधिकारी, प्रवीण कुमार सहायक विकास अधिकारी को नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो कि उक्त पेशे में संलिप्त हो अपना नाम अंकित कर सकता है। 

इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत से भी अधिकतम 15 दिवस के अंदर संपर्क स्थापित कर सूचित कर सकते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post