रायबरेली ।। रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला था। जिसको लेकर पीड़ितों ने मामले का शिकायती पत्र संबंधित थाना में दिया लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज हुआ, इसी को लेकर पीड़ित परिवार के साथ दर्जनों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज भीम नगर के रहने वाले मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास लगभग 6 दिन पहले पुलिस को 1 शव बरामद हुआ था जिसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक युवक भदोखर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अनीता पत्नी स्व० रामदेव रैदास निवासिनी भीमनगर मुशीगंज थाना मदोखर जनपद रायबरेली की मूल निवासिनी है जो साई नाथ हॉस्टिपल रायबरेली में कार्यरत है। प्रार्थिनी के बहन का लडका त्रिभुवन उसी अस्पताल में भर्ती है। घटना 28 सितंबर 2023 समय लगभग 9:30 बजे रात्रि प्रार्थिनी का बडा लडका अजूबा 20 हजार रूपये लेकर अस्पताल देने आ रहा था कि अस्पताल के ही नजदीक में प्रतिपक्षी नं." बन्दनी पुत्र प्रेमराज उर्फ झूरी प्रतिपक्षी न.2 मनोज पुत्र रामसजीवन व 3 अज्ञात निवासी उपरोक्त प्रार्थिनी के पुत्र को अगवा कर आटो में बैठाकर जबरन लेकर' गये और बरगद चौराहे के पास रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर चाकू व धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी और 20 हजार रूपये व मोबाइल फोन छीन लिया जिसका मो.नं. 8948491035 है, को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया और दरियापुर रेलवे स्टेशन से आती हुयी ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक पर लाश देखकर रेलवे पुलिस को सूचना नदी और लाश को कटने से बचा लिया। हत्या का कारण जमीन के बाबत पुरानी रंजिश हैं।
परिजनों का यह भी कहना है कुछ दिन पहले धमकी भी दी गई थी जिसका वीडियो भी वायरल है इसी को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले का शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है लेकिन अभी तक भदोखर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला यह भी एक सवाल खड़ा करता है ?
रिपोर्ट अनिल कुमार गौतम

