डीह रायबरेली। ब्लॉक डीह क्षेत्र के पीढी गाँव निवासी दीपक यादव उत्तर प्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपकप्तान हैं ।
दीपक यादव काफी दिन से चोट के चलते टीम से बाहर थे । चोट के चलते फिट न होने के कारण चयनकर्ताओं ने दीपक यादव को आराम दिया था।
लेकिन एक बार फिर से दीपक यादव क्रिकेट के मैदान पर आगाज करने के लिए तैयार हैं और चयनकर्ताओं ने दीपक यादव पर भरोसा जताया है और आगामी 24 अक्टूबर से होने वाले एक दिवसीय मैच में दीपक यादव को टीम में उपकप्तान के रूप में चयनित किया गया है। कई महीनों बाद टीम में शामिल होने की खबर जब दीपक यादव को मिली तो उन्होंने सभी को सूचित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया ।

