(आर.के.एस.के.) मंच द्वारा (आर.बी.एस.के.) टीम सलोन ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई


 सलोन( रायबरेली) नगर के सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोंन की आर. बी. एस. के. की टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई ।जिसमें विजयी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर प्रधापनाचार्य अमित भारती ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से व्यक्तिक विकास में सहायता मिलती है और प्रतिस्पर्धा का गुण विकसित होता है ,जो बच्चे इन प्रतियोगिताओं में विजई हुए हैं उनको बधाई और जो कोई स्थान नहीं प्राप्त कर पाए वह आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छी तैयारी के साथ प्रतिभाग करें और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें।


निबंध प्रतियोगिता में सौराष्ट्र प्रथम,श्रवण कुमार द्वितीय,सूरज तृतीय स्थान पर रहे।

मेहंदी प्रतियोगिता में निधि प्रथम, मुस्कान द्वितीय, बुसरा बानो तृतीय स्थान पर रहे ।रंगोली प्रतियोगिता में अंजलि  ,निधि  , निक्की ,अल्पना और आकांक्षा की टीम प्रथम स्थान पर रही ।जबकि अंजलि ,लक्ष्मी ,सुमन ,नेहा ,सेजल की टीम द्वितीय स्थान पर और कुमकुम , अंकिता ,आकांक्षा ,रितु ,प्राची की टीम तृतीय स्थान पर रही।


 भाषण प्रतियोगिता में प्रियांश मौर्य का भाषण सर्वोत्कृष्ट रहा। इस मौके पर डॉक्टर रोली तरसोलिया, डॉक्टर पुनीता शुक्ला, डॉक्टर आलोक सिंह,नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र भारती ,माधुरी ,गीता देवी स्वास्थ्य विभाग से रहे। इस आयोजन में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बच्चों को पोषण से संबंधित जानकारी देकर उच्च पोषण के लिए स्टॉल लगाकर प्रोत्साहित किया गया। जिसमें सीडीपीओ लालती देवी समेत उनकी विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। इस मौके पर धर्मपाल सरोज, संदीप पटेल, इमरान,भानु प्रताप मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post