दविश के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 6 कुंतल लहन नष्ट मौके पर नष्ट किया एवं 3 अभियोग पंजीकृत किया
रायबरेली ।। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष परिवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में 16 अक्टूबर 2023 को जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक सदर - अखिलेश कुमार , आबकारी निरीक्षक महराजगंज - आनन्द कुमार पाठक, आबकारी निरीक्षक लालगंज - संजीव सिंह द्वारा जनपदीय आबकारी टीम के साथ थाना गुरबक्श गंज थाना के अंतर्गत स्थित गोरी, कोरीहर, यदूनाथ सिंह का पुरवा केआदि गावों में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के घरों व आसपास के जंगलों ,खेतो, नहर के किनारे, बबूल के जंगलों आदि में दबिश की कार्यवाही की गई एवं गोझरी, कोरीहर, सतांव बाजारों में कच्ची शराब बेचने वाले कारोबारी पर दविश दी गई। आबकारी विभाग की टीम को देखते ही कच्ची शराब कारोबारी में मची अफरातफरी । मौके पर बेच रहे एक महिला बनऊ पत्नी गंगाराम कोरिहर थाना गुरुबक्सगंज को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार ।
दबिश के दौरान लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 6 कुंतल महुआ मौके पर नष्ट किया गया। 3 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करने के साथ ही गांव के लोगों को नकली सस्ती मदिरा से दूर रहने व इसके सेवन से जन स्वास्थ्य को होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया। गांव में या आस -पास कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बनाने या बेचने का काम करता है तो इसकी गोपनीय सूचना टोल-फ्री नम्बर 14405 पर आबकारी विभाग व पुलिस को देने के लिए कहा गया। सूचना देने वाले का नाम व,पता गोपनीय रखा जाएगा। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
मौके पर जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक - अखिलेश कुमार, आनंद पाठक, संजीव सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही - संजय भारतीय, ध्रुव नारायण सिंह, राम जानकी गुप्ता, आबकारी सिपाही - विनीत मिश्रा, अंकुर शुक्ला, हरिकेश सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट अनिल कुमार गौतम


