देशभर में स्वच्छता अभियान, जन आंदोलन बन गया है

फुरसतगंज /अमेठी। ‍ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में तिलोई विधानसभा के बहादुरपुर मंडल में ग्राम पंचायत - रामपुर जमालपुर के अमृतसरोवर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा पदाधिकारियों की तरफ से विशेष सफाई अभियान चलाया गया|


 इस अभियान में जिलामंत्री मनोज जयसवाल, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरी,, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह, शयामलाल, राम प्रसाद एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारणी सदस्य पूनम पांडेय, मीडिया प्रभारी रेनूवर्मा, मंडलअध्यक्ष  गीता तिवारी, सरिता साहब, कंचनवर्मा, ग्राम प्रधा देशराज, मनोज मंत्री एवं सैकड़ो गावं के लोग मौजूद रहे| सबसे पहले  मनोज मंत्री ने स्वच्छता की शपथ सभी को दिलाया फिर सभी लोग अमृतसरोवर- रामपुरजमालपुर पहुँच कर वहाँ के पहुँच मार्ग की सफाई किया|

उसके  बाद महिला मोर्चा ने आजादी की प्रथम लडाई 1857 के आंदोलन में शहीद हुए किसानो के शहीद स्तंभ के आस पास पहले सफाई किया फिर पुष्प अर्पित करके नमन किया| विद्यालय में मौजूद सभी बच्चो को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाकर भारत माता के नारो से परिसर गूजं उठा|पूनम पांडेय ने उपस्थित सभी बच्चो को मिष्टान वितरित किया|

Post a Comment

Previous Post Next Post