उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या अनीता अग्रवाल ने जिला अस्पताल, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पोषण पुनर्वास केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य स्थलों का किया निरीक्षण।


 अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की  सदस्या  अनीता अग्रवाल ने  जनपद के विभिन्न स्थलों आआका स्थलीय निरीक्षण किया एवं विकास भवन सभागार में बाल अधिकार संरक्षण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बाल अधिकार को लेकर विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

सर्वप्रथम सदस्या ने जिला अस्पताल में पीकू वार्ड का निरीक्षण किया तथा बच्चों के लिए अस्पताल में मौजूद सुविधाओं को देखा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तदोपरान्त प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र मनीपुर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की एवं 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। 


 इसके बाद राजकीय आश्रम पद्धति असैदापुर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौरीगंज का निरीक्षण किया तथा छात्रों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन बनाने के निर्देश दिए। सदस्या ने विकास भवन सभागार में बाल संरक्षण अधिकार से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक किया।



 बैठक के दौरान उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं एआरटीओ को स्कूली वाहनों की नियमित चेकिंग करने के साथ ही बच्चों के बैग को भी चेक करने को कहा। तथा बीएसए व डीआईओएस को सप्ताह में एक बार बच्चों से संबंधित मामलों को लेकर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने श्रम विभाग व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से बाल श्रम को रोकने के लिए होटलों, ढाबों एवं ईंट भट्टों पर अभियान चला कर रेस्क्यू करने के निर्देश दिए साथ ही लोगों को बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक करने को कहा।


 बैठक में उन्होंने भिक्षावृत्ति को रोकने एवं भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों  का नामांकन विद्यालयों में करने को कहा। आबकारी विभाग को नशे के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक राम केवल त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकार गौरीगंज मयंक द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र आराधना राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस रीता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अजय यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post