रोजगार मेले में 191 अभ्यर्थियों का हुआ चयन



रायबरेली।  प्रदेश में युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़कर “आत्मनिर्भर भारत अभियान“ तथा “हर हाथ को काम“ के तहत सविता प्राइवेट आई0टी0आई0 अहमदपुर किलौली (विधानसभा हरचन्दपुर) रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारम्भ विजय बहादुर सिंह सेंगर ,जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां मिल रहा छोटा सा अवसर आपके जीवन को नया आयाम दे सकता है। 

नियोजकों से संवाद करें, सेवा शर्तों के बारे में पता करें। उसी नियोजक के यहां सेवा का चयन करें, जिससे आपके सपने साकार हो सकें। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कंपनी की सेवा शर्तों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ-साथ एमसीसी वाई0पी0 श्री रामेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा रोजगार मेले में एनसीएस पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन तथा कैरियर मार्गदर्शन दिया गया।


मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। विभिन्न पदों हेतु पीपल ट्री ऑनलाइन, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी, जी0फोर0एस0 सिक्योर सॉल्यूशन इण्डिया प्रा0लि0, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0, डॉन बोस्को टेक स्किलिंग इंडिया (रॉयल इनफील्ड) आदि कम्पनियों द्वारा कुल 191 अभ्यर्थियों को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया एवं कुुछ कम्पनियों के चयन परिणाम अपेक्षित है।

इस कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा आलोक मिश्र सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी ने रखी एवं सर्वेश कुमार राय करियर काउंसलिंग प्रभारी जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी कंपनियों एवं रोजगार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। सविता प्राइवेट आई0टी0आई0 अहमदपुर किलौली के प्रधानाचार्य आदित्य शर्मा, भैरव नाथ सिंह (प्रबंधक), अन्य अनुदेशकों व सहायकों का रोजगार मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के रामगुलाम भारतीय, धीरेन्द्र सिंह, रामेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं विजय कुमार द्वारा मेले के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया है।

रिपोर्ट देवेन्द्र भारती

Post a Comment

Previous Post Next Post