केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के संयोजन से पत्रकारों को मिला दीपावली का उपहार


 नहर कोठी/ अमेठी! केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी की सांसद स्मृति जुबिन ईरानी के संयोजन से उत्थान सेवा संस्थान द्वारा दीपावली के पूर्व पत्रकारों को उपहार भेंट किया गया! अमेठी जनपद के सैकड़ो पत्रकार सहित फुरसतगंज एवं जायस के पत्रकारों को दीपावली के पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता चंद मौली, मिडिया विभाग सह प्रभारी अरुण मिश्रा एवं उत्थान सेवा संस्थान के मुन्ना द्वारा उपहार प्रदान किया गया। 

बताते चले का अमेठी का सर्वांगीण विकास करने वाली अमेठी सांसद जब से अमेठी की सांसद बनी हैं लगातार अमेठी वासियों के सुख-दुख में भागीदारी रहते हुए अमेठी के पत्रकारों को भी उनके निष्पक्ष पत्रकारिता एवं समाज को सही दिशा दिखाने हेतु सम्मानित करने का कार्य तथा उपहार देने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उत्थान सेवा संस्थान द्वारा दीपावली के पूर्व सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

 बताते इसके पूर्व किसी भी सरकार में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा सामूहिक तौर पर सभी पत्रकारों को सम्मान करने या उपहार देने का कार्य नहीं किया गया । जबकि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों को कवरेज करते हैं गरीबों की आवाज को बुलंद करते हैं गरीबों की आवाज शासन- प्रशासन की गतिविधियों को उनकी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।


समाज को नई दिशा देते हैं तथा समाज की समस्याओं को भ्रष्टाचार को हमेशा उजागर करते हैं ऐसे में अमेठी सांसद द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया सभी पत्रकारों ने अमेठी सांसद का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर अनिल गौतम ,संदीपसिंह, संतलाल, फिरोज खान, जितेंद्र सोनकर, अनुराग सागर, गुड्डू गिरी, रामू द्विवेदी, देवेंद्र भारती, राजेश राज ,राकेश कुमार मौर्य, राजेश सोनी, इरफान बाबा, टिरु, अथर्व सोनी,अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - राकेश कुमार मौर्य 

Post a Comment

Previous Post Next Post