सलोन/ रायबरेली ।। यूपी के रायबरेली में दबंगो के हौसले बुलंद है।आज ऐसा ही एक मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला जब बारात विदा कराकर दूल्हा अपनी दुल्हन व परिजनों के साथ घर पहुचा तो दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया जिसपर पड़ोसी ने चाकू से दूल्हे व उसके भाइयो पर हमला कर दिया।हमले में दूल्हे समेत पांचो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सलोन पहुचाया गया जंहा उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही सूचना पर पहुची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
तस्वीरों में अस्पताल के बेडो पर ईलाज करा रहे ये लोग कुछ देर पहले शादी की खुशियां मना रहे थे और दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुचे थे जिससे कि आगे की रस्मे हो सके लेकिन इस दौरान उनके घर के सामने पड़ोसी की गाड़ी खड़ी थी जिसपर विवाद हो गया।दबंग पड़ोसी राम आसरे व उसके साथियों ने दूल्हे राहुल व उसके भाइयो पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।जिससे दूल्हा व उसके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में परिजनों ने सभी को ईलाज के लिए सीएचसी सलोन में पहुचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।वही घायलों की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने सभी पांचो घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

