निर्धारित गति से तेज चलते हुए पाए जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर चलने वाले वाहनों व प्रेसर हॉर्न लगा कर चलने वाले वाहनों की चेकिंग डेसिबल मीटर से की गई, मोडिफाइड लगे वाहनों से मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए तथा प्रवर्तन कार्यवाही की गई,शीत ऋतु में कोहरे में दृश्यता के अभाव होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के निर्मूलन हेतु मालवाहक वाहनों, ट्रैक्टर ट्रालियों में निशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए तथा राजमार्गों पर सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों को राजमार्ग के किनारो से हटवाया गया।
अनधिकृत रुप से चलने वाली एंबुलेंस गाड़ियों का चेकिंग आभियान चलाया गया साथ ही उनको अधिकृत रूप से ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई।
न मानने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई। शहर में रोड़वेज बस स्टैंड तथा भिन्न-भिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को जागरुक करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने हेतु प्रशिक्षित किया गया, साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग की गई शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त रायबरेली शहर में बाजार तथा सार्वजनिक मार्गों स्कूलों एवं सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करके जाम का कारण बनने वाले वाहनों को हटवाया गया।
चेतावनी दी गई साथ ही उनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई भी की गई,तथा यातायात नियमों अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 402 चालान करते हुए 523000 रुपए का जुर्माना योजित किया गया ।

.jpg)