न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मन्दिर में गुरू तेगबहादुर की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया


रायबरेली।  न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मन्दिर रायबरेली में आजाद हाउस के सौजन्य से सिखों के नवें गुरू तेजबहादुर जी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य  तारकेश्वर सिंह एवं हेड-मिस्ट्रेस संध्या अग्रवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुरू तेजबहादुर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। पुण्यतिथि के इस अवसर पर स्कूल की छात्रा अंशिका शर्मा ने गुरू तेजबहादुर के जीवन के अनेक प्रसंगों को अपने सहपाठियों से साझा करते हुए, उनको समाज के कल्याण, आर्थिक और आध्यात्मिक उद्धार के लिए रचनात्मक कार्य करने वाला बताया।


शहीदी दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को बताया कि गुरू तेजबहादुर एक महान योद्धा, संत, विचारक होने के साथ-साथ कवि भी थे। उन्होंने दुनिया को प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, शौर्य, सेवा, सत्य एवं आध्यात्मिकता की अनुपम मिशाल है। उनके विचार हमेशा जनमानस को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनको शत्-शत् नमन करते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post