संविधान दिवस पर निकाली गई जागरूकता फेरी


 शिवगढ़/ रायबरेली। 

तथागत बुद्ध विहार एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर प्रेरणा स्थल, ग्राम-चंदापुर पोस्ट गूढ़ा जनपद रायबरेली उ.प्र. में 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को भारत का 74वां संविधान दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए तथागत बुद्ध विहार में उपस्थित उपासकों द्वारा संविधान जागरूकता प्रभात फेरी निकालकर, संविधान निर्माताओं को याद-कर नमन किया गया। 

तत्पश्चात भारत का संविधान में वर्णित मूल अधिकार, नागरिकों के कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक तत्व एवं तीसरी अनुसूची में उल्लिखित शपथ व किए जाने वाले प्रतिज्ञान पर संविधान विशेषज्ञों व प्रबुद्ध साथियों द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

 भारत के 74वें संविधान दिवस के इस सुअवसर पर उपस्थित उपासकों द्वारा समाज में जन्में समाज सुधारक संतों, गुरूओं व महापुरूषों की प्रतिमा व चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कृतज्ञतापूर्ण नमन कर, विश्व कल्याण के लिए मंगलकामनायें की गयीं। इस अवसर पर तथागत बुद्ध विहार में अध्ययनरत् छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति सतत प्रेरित करने के उद्देश्य से पाठ्य व लेखन सामग्री वितरित कर, प्रोत्साहित किया गया। अंत में इस कार्यक्रम का समापन भारत का संविधान की उद्देशिका का वाचन कर किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post