औचक सपोर्ट सुपर विजन और शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिये-


 सलोन /रायबरेली ।प्रवक्ता डायट रायबरेली डॉक्टर मोहम्मद जुबैर ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक सपोर्ट सुपर विजन और शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिये। सर्वप्रथम 9:45 पर कंया पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन पहुंचे यहां पर 7 शिक्षकों के सापेक्ष 5 शिक्षक शिक्षण करते पाए गए। 

आयशा कफील एवं माधुरी लता अवकाश पर थी। यहां 259 के मुकाबले 109 छात्र ही मौजूद मिले । छात्र संख्या बढ़ाने पर बल दिया। यहीं पर हरनाम सिंह बघेल महाविद्यालय की b.ed की छात्राओं को शिक्षण योजना से संबंधित उचित दिशा निर्देश देते हुए आदर्श पाठ का प्रस्तुतीकरण किया और प्रधान अध्यापक साधना शर्मा को समय विभाजन चक्र के अनुसार प्रशिक्षु से शिक्षण करने हेतु प्रेरित किया।


 11:55 पर प्राथमिक विद्यालय राजापुर चकबीबी पहुंचे यहां पर सभी 4 शिक्षक मौजूद रहे ।यहां 84 के मुकाबले 53 छात्र मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक सतनाम सिंह से कार्य पुस्तिका के प्रयोग हेतु निर्देश दिए साथ ही हरा भरा प्रांगण देखकर खुशी का इजहार किया । यहां 44 बच्चों में 15 बच्चे निपुण पाए गए। निपुण बच्चों ने बहुत तेजी के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए जिस पर प्रधानाध्यापक के साथ-साथ बच्चों समस्त स्टाफ को शाबाशी दी। 1बजकर 25 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय टिकरिया भाट पहुंचे यहां पर 93 के सापेक्ष 28 छात्र मौजूद रहे।शिक्षक गंगा प्रसाद मिस्र एवं शिक्षिका रेखा देवी अवकाश पर पाई गई । 


प्रभारी प्रधानाध्यापक जहीर अहमद ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक 45 बच्चों में 14 बच्चे निपुण हो गए हैं। यहां पर भी टीचिंग करके आदर्श पाठ का प्रस्तुतिकरण किया। बच्चों से प्रश्नोत्तर किए बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिए। 2:20बजे अपरानह जूनियर हाईस्कूल घरई पहुंचे यहां पर 181 के मुकाबले 48 बच्चे मौजूद रहे। 

प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद कासिम ने बताया कि खेतों में बुआई कटाई के कारण बच्चे विद्यालय कम आ रहे हैं उनकेअभिभावको से लगातार संपर्क किया जा रहा है शीघ्र ही छात्र संख्या वृद्धि संभव हे। सभी विद्यालयों में शिक्षण सामग्री के माध्यम से पाठ को पढ़ाने के साथ साथ पाठ योजना के अनुसार बच्चों को निपुण बनाने में सक्रियता, वार्षिक केयर टेकर आकलन को सा समय भरने के निर्देश दिये ।

 रिपोर्ट- मो. इस्माइल खान

Post a Comment

Previous Post Next Post