सर्वोदय पीजी कॉलेज सभागार में कार्यक्रम में शामिल जनपद की स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने सभी युवा छात्र एवं छात्राओं से अपील की और कहा कि 1 जनवरी 2024 को जिनकी उम्र 18 वर्ष हो रही वह सभी प्रत्येक दशा में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन फॉर्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराए।
उन्होंने कहा कि आगामी संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान दो एवं तीन दिसंबर को अपने-अपने बूूथो पर जाकर अपना तथा अपने परिवारी जनों का नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराए यही स्वीप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने स्वीप कोऑर्डिनेटर एस.एस पाण्डेय को कॉलेज में फार्म 6 उपलब्ध करा कर सभी का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा स्वीप का संदेश देने के लिए मेहंदी रंगोली पोस्टर एवं मानव श्रृंखला बनाई गई जिसकी सीडीओ समेत सभी अधिकारी गणों द्वारा सराहना की गई।
इस मौके पर अंकुर यादव नायब तहसीलदार, तहसील स्वीप नोडल प्रभारी जयपाल वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी कॉलेज प्रभारी उर्मिला गौड़, आईटीआई इंचार्ज राकेश कुमार नोडल माध्यमिक शिक्षा डॉ राजेश कुमार यादव, राम सिंह यादव प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह प्रवक्ता एवं अजय यादव उपस्थित रहे। अंत में प्रतियोगिता के प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप कोऑर्डिनेटर एस.एस पाण्डेय एवं धन्यवाद तथा आभार प्रवक्ता प्रदीप सिंह एवं राकेश कुमार द्वारा व्यक्त किया गया।


.jpg)

