चला बुलडोजर, तालाब की जमीन हुई कब्जा मुक्त


डीह/रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के सुरेंद्र कुमार पुत्र हिम्मत बहादुर सिंह निवासी डेला तालाब की भूमि पर लगभग बीस साल से कब्ज़ा करके मकान बना कर रखा था जो कि पिता के जमाने से मकान बनाकर रखा था ।

 लेकिन जमीन गाटा संख्या 1566 जो राजस्व विभाग में तालाब की जमीन के रूप में दर्ज है। जिस पर से अभिकर्ता सुरेन्द्र कुमार से हट जाने के लिये बेदखली व गाटा संख्या पर पक्के मकान को गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

 रविवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद नायब तहसीलदार अंकुर यादव व कानूनगो लाल बहादुर यादव ने बने पक्के मकान को बुलडोजर से गिरवा दिया गया और तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया

। मकान गिराए जाने पर सुरेंद्र बहादुर का परिवार काफी परेशान था और अधिकारी से विनती कर रहे थे किंतु तालाब की जमीन पर दर्ज अवैध कब्जे के मकान को पल में ही गिरा दिया गया जैसे ही मकान गिरा उसकी पत्नी व   बच्चे बेबस रो रहे थे लेकिन अधिकारी कर्मचारियों के हाथ प्रशासनिक हाथ बंधे हुए थे और कोर्ट के आदेश के परिपालन में मकान को ढहा दिया गया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post