मास्टर्स गेम्स रायबरेली की टेनिस टीम का प्रतिनिधित्व गोरखपुर में करेंगे


रायबरेली । डिस्ट्रिक्ट मास्टर्स एसोसियेशन के द्वारा कराए जा रहे गेम्स में गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स एकेडमी में लॉन टेनिस के खिलाड़ियों का ट्रायल्स सम्पन्न हुआ जिसमें की गोरखपुर में होने जा रही उत्तर प्रदेश मास्टर्स गेम्स में रायबरेली की टेनिस खिलाड़ियों की टीम घोषित, सीनियर राष्ट्रीय सर्किट पर खेल रहे,मोहम्मद अयाज़, धीरेंद्र सिंह, सुधीर पांडेय, के अतिरिक्त, वीरेंद्र सिंह, छन्नू लाल, अमित उपाध्याय, एवम हशमत अली का चयन हुआ है ये सभी लोग गोरखपुर में होने जा रहे मास्टर्स गेम्स में रायबरेली की टेनिस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, वही पर प्रदेश टीम का चयन होगा,

 चयनित खिलाड़ियों को गोवा में होने जा रहे राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। जनपदीय चयन ट्रायल में संयोजक के रूप में गोल्ड स्मिथ की श्वेता वर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Post a Comment

Previous Post Next Post