रायबरेली । युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आमीन पठान ने रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल सुलखियापुर मुंशीगंज में वृक्षारोपण किया जिसमे स्कूल के बच्चो ने भी सोनिया को शुभकामनाएं दिया।
वही पठान ने कहा कि सोनिया गांधी जी रायबरेली की परिवार रूपी जनता के दिलो में बस्ती है । आज छोटे- छोटे बच्चो का सोनिया जी के प्रति प्रेम देखकर मन मनमोहित हो गया कहा जाता है की बच्चे भगवान का रूप होते है आज बच्चो ने जन्मदिन पर सोनिया गांधी जी की लंबी आयु की कामना की , इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक आशीष कुमार यादव , सभासद अतुल शर्मा , शिक्षक आदित्य, महेश आदि लोग उपास्थि रहे।
रिपोर्ट भारती

