*लागत कम फायदा ज्यादा, ये है ,इफको नैनों उर्वरकों का वादा*
तिलोई/ अमेठी । ग्राम पंचायत शाहमऊ , अगौन्ना विकसित भारत संकल्प यात्रा में किसानों को स्टॉल के माध्यम से इफको नैनो उर्वरकों के बारे में जानकारी दी गई है तथा ड्रोन (ड्रोन डेस्टिनेशन) के माध्यम से डिमॉन्सट्रेशन कराया गया।
ड्रोन संचालक ,सचिन चौधरी ने ड्रोन डेस्टिनेशन के बारे में जानकरी दी।समिति सचिवों सहित करीब 100 कृषकों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी ,विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री नीलम भारती कोरी,जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण भारती ।
कार्यक्रम में इफको एफडी अनुज प्रताप सिंह ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी एवं IFFCO के अन्य उत्पाद के प्रयोग की जानकारी दी और रासायनिक उर्वरकों पर कैसे निर्भरता कम की जा सकती है के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की, उर्वरक उपलब्धता, सब्सिडी, उत्पादन के बारे में बताया तथा 225 रूपए में नैनो यूरिया, एवं 600 रुपए में नैनो डीएपी किसान की खरीद दर,जिससे किसानों को पारंपरिक उर्वरक यूरिया और डीएपी से काफी सस्ता , व जल, वायु, मिट्टी को हानिरहित, साथ ही इफको द्वारा चलाई जा रही किसान हित की विभिन्न योजनाओं के बारे में मुख्य अतिथि एवं किसानों को अवगत कराया ।इसके साथ ही इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों को सलाह दी,तथा सब्सिडी बोझ को कैसे कम किया जा सके , इस हेतु नैनो उर्वरक प्रयोग हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में नैनो यूरिया नैनो डीएपी,सागरिका का डिमॉन्सट्रेशन हेतु ड्रोन के माध्याम से स्प्रे कराया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अशोक कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल, ग्राम प्रधान, जन मानस आदि लोग उपास्थि रहे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार मौर्य


