मतदाता जागरूकता के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


  डीह/रायबरेली। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज डीह में किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चांदनी, द्वितीय स्थान नगमा बानो और तृतीय स्थान शिफा खुशबू रही। 

इस प्रतियोगिता के विजेता को राजकीय इंटर कॉलेज डीह के प्रधानाचार्य डॉक्टर रजनीश प्रकाश तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि आपका एक वोट देश का भविष्य तय करता है आप लोग अपने अगल-बगल के लोगों को भी जागरूक करें कि अपने मत का सही प्रयोग कर देश का भविष्य सुरक्षित करें आपका एक वोट आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करता है 

इसलिए आप अगल-बगल गांव में प्रचार करके लोगों को जागरूक करें कि हर व्यक्ति अपने मत का प्रयोग करे। इस मौके पर विनोद कुमार, पवन तिवारी, आनंद सिंह, मनीष तिवारी, राहुल त्रिवेदी, अमित सिंह, दुर्गेश मिश्रा, चंद्रेश तिवारी, शालिनी, ज्योति, पूजा पांडे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post