अमेठी । ब्लॉक, सिंहपुर की ग्राम सभा, चिलौली और ग्राम सभा, कोटवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में समस्त विभागों के स्टॉल लगाया गया,किसानों को स्टॉल के माध्यम से इफको नैनो उर्वरकों के बारे में जानकारी दी गई है तथा ड्रोन (ड्रोन डेस्टिनेशन) के माध्यम से डिमॉन्सट्रेशन कराया गया।
ड्रोन संचालक ,सचिन चौधरी ने ड्रोन डेस्टिनेशन के बारे में जानकरी दी।समिति सचिवों सहित करीब 100 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , कृषि वैज्ञानिक Kvk, कठौरा, मंडल अध्यक्ष , मंडल उपाधक्ष्य,बूथ अधक्ष्य ,चिलौली कोटेदार , इन्हौना कोटेदार,उपस्तिथि रहे।
कार्यक्रम में इफको FD अनुज प्रताप सिंह ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी एवं IFFCO के अन्य उत्पाद के प्रयोग की जानकारी दी . तथा 225 रूपए में नैनो यूरिया, एवम 600 रुपए में नैनो डीएपी किसान की खरीद दर,जिससे किसानों को पारंपरिक उर्वरक यूरिया और डीएपी से काफी सस्ता , इफको द्वारा चलाई जा रही किसान हित की विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थिति किसानों को अवगत कराया, ।इसके साथ ही इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों को सलाह दी, कार्यक्रम के अंत में नैनो यूरिया नैनो डीएपी,सागरिका का डिमॉन्सट्रेशन हेतु ड्रोन के माध्याम से स्प्रे कराया गया
,*इफको क्षेत्राधिकारी,शिशुपाल जी* के मार्गदर्शन में नैनों उर्वरकों का स्प्रे अमेठी जिला के समस्त ब्लाकों में कराया जा रहा है,।

