अमेठी।दुग्धशाला विकास विभाग, उ0प्र0 अन्तर्गत विकास खण्ड तिलोई में स्थापित सत्यम डेयरी परिसर में सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ द्वारा एन0पी0डी0डी0 योजनान्तर्गत स्वच्छ दुग्ध उत्पादन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर में बहादुरपुर, तिलोई, जगदीशपुर एवं सिंहपुर विकासखण्डों में स्थापित नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत गठित दुग्ध समितियों के लगभग 1150 दुग्ध उत्पादक सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप सी0डी0टी0आर0आई0 लखनऊ के ट्रेनर्स एवं दुग्ध संघ अयोध्या परिक्षेत्र अमेठी में कार्यरत स्थानीय प्रभारी सुनील कुमार सिंह व प्रभारी विपणन एस0के0 सिंह सहित क्षेत्रीय जनसामान्य तथा दुग्ध उत्पादक किसानों की उपस्थिति सराहनीय रही।
रिपोर्ट- देवेन्द्र भारती

