@SBNewsAmethi
15 से 31 दिसम्बर 2023 तक मनाया जायेगा द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम।
अमेठी। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं जनसामान्य को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों की जानकारी प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री, उ0प्र0 के निर्देशानुसार 15 दिसम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है,
जिसके तहत जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का उद्घाटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया और इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र भी उपस्थित रहे।
उक्त सड़क सुरक्षा हेतु प्रचार वाहनों की रवानगी में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य स्टेक होल्डर विभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें नियमों से भलीभांति अवगत कराते हुए बताया गया कि शीत ऋतु में कोहरे एवं कम दृश्यता होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावना बढ़ जाती जीवन अमूल्य है, सड़क सुरक्षा नियमों का सभी करें पालन- प्रभारी मंत्री
जिसमें कमी लाने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जैसे चालकों/परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जाना, चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर लगाया जाना, समस्त व्यवसायिक वाहनों के पीछे रिफलेक्टिव टेप लगाया जाना एवं विद्यालयों में भी स्कूल वाहन चालकों/परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किये जाने सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किये जाय।
इस सम्बन्ध में समस्त स्टेक होल्डर विभागों द्वारा मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं व उनसे होने वाली मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से ई-एजुकेशन, इन्फोर्समेंट, इंजीनियरिंग, इमरजेंसी केयर और इन्वायरमेंट पर फोकस करते हुए सड़क सुरक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने से दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास पर विशेष प्रयास किया जाये।

