श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक अपने बच्चों का अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश हेतु करें आवेदन

कोविड अनाथ बच्चे भी अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु होगें पात्र

अमेठी। सहायक श्रमायुक्त गोविन्द यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय समिति लखनऊ द्वारा अटल आवासीय विद्यालय अमराई गांव तहसील रुदौली जनपद अयोध्या में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु कक्षा 6 के 140 एवं कक्षा 9 के 140 (70 छात्र एवं 70 छात्राओं) के प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र (आफलाइन)आमंत्रित किए जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे नवीनीकृत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका पंजीकरण 31 दिसंबर 2023 को कम से कम तीन वर्ष पूर्ण हो गया हो, के प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे प्रवेश हेतु पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त कोविड के कारण अनाथ बच्चे जिनका महिला एवं बाल विकास में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत पात्र हों प्रवेश हेतु पात्र होंगे। 

कक्षा 6 में प्रवेश हेतु बच्चों की जन्म तिथि 01.05.2012 से पहले और 31.7.2014 के बाद नहीं होना चाहिए इसी प्रकार कक्षा 9 में प्रवेश हेतु बच्चों की जन्म तिथि 01.05.2009 से 31.7.2011 के बीच होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण नियमानुसार अनुमन्य होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त करने की तिथि 10 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला श्रम कार्यालय/खंड विकास अधिकारी कार्यालय से नि:शुल्क प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक प्राप्त होगा।

 परीक्षा की तिथि 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को प्रस्तावित है। श्रम विभाग द्वारा आवेदन पत्र उक्त समस्त कार्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है आवेदन पूर्ण रूप से भरकर उक्त कार्यालय में निर्धारित अवधि एवं समय पर जमा करें।


रिपोर्ट- भारती


Post a Comment

Previous Post Next Post