अधिवक्ताओं के हित में सबसे अधिक कार्य सपा ने किया - सौरभ सिंह
रायबरेली। सिविल कोर्ट परिसर रायबरेली में समाजवादी अधिवक्ता सभा की एक बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ता हित में सबसे अधिक कार्य सपा ने किए।
चैम्बर, अधिवक्ता कल्याण हेतु बजट में बढ़ौत्तरी, शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि का कार्य सपा सरकार में ही हुआ। इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनीत किए जाने पर आनन्द चौधरी का भव्य स्वागत किया गया
अपने स्वागत से गदगद चौधरी ने कहा कि सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा के.के. पाल ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरूँगा। पूर्व महामन्त्री चौधरी राम सजीवन ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जो भारतीय न्याय संहिता बनायी गयी है
उसमें लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को नकारने का काम किया गया है। इस अवसर पर शिवशंकर त्रिपाठी अकरम, अनिल यादव, सुरेश पटेल, संदीप यादव, राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, शैलेश पाल, एस.आर. वर्मा, मनोज कुमार सिंह, नर्वदा प्रसाद सोनकर, अतुल यादव, सुरेन्द्र यादव, अविनाश शर्मा, दुर्गेश वर्मा, आदर्श चौधरी, अरविन्द यादव, मो0 इसरार, सूर्य प्रताप, विवेक सोनकर, कैलाश बख्श सिंह, आनन्द कुमार, विनोद कुमार, सुरेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

