यूपी महिला पुलिस ने विधवा महिलाओं में बांटे कम्बल


 डीह/ रायबरेली। भीषण ठंड में जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए सारानीय कार्य यूपी महिला पुलिस द्वारा किया गया। गुरुवार को विकास खंड डीह के अंतर्गत निगोही गाँव में  हेमा सिंह पत्नी राघवेंद्र सिंह (यूपी पुलिस सेवा) ने अपने पुत्रों विक्रांत सिंह व आलोक सिंह के साथ निगोही गाँव पहुँचकर सैकड़ों वृद्धों व विधवा महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरित किया। 

इस मौके पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, आलोक सिंह, मोहित सिंह, अनिल तिवारी, संजय तिवारी, तुलाराम अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post