परमोशन अवसर पर लिट्टी-चोखा पार्टी का आनंद लिया - चिकित्सकीय टीम


 बछरावां/रायबरेली। डेंटल सर्जन डॉ अमित कुमार शर्मा व डा अनुराग श्रीवास्तव के परमोशन अवसर पर लिट्टी-चोखा पार्टी का आयोजन किया। यह लिट्टी चोखा पार्टी बछरावां में दिनेश कुमार चौधरी के आम की बाग में आयोजित की गई।इस लिट्टी-चोखा पार्टी की तैयारी एक सप्ताह से चल रही थी।

 सामग्री की लिस्ट बनाने से लेकर बर्तनों के इंतजाम तक की जिम्मेदारियां भी डेंटल सहायक दिनेश कुमार चौधरी ने स्वयं अपने हाथ में ले रखी थीं। सुबह से सत्तू, आचार, तेल, आटा, कंडा के आने के साथ ही लिट्टी-चोखा बनाने का काम शुरू हो गया। धीरे-धीरे लोग जुटते गए और लिट्टियां आंच में जाने लगीं।

 दोपहर में जब सभी लोगों को इस स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ लेने के लिए बुलाया गया तो आम की बाग में एक मेला स्थल में बदल गई। लिट्टी-चोखा के साथ ही बहुत ही स्वादिष्ट मिठा पान का भी सभी लोगों ने मिलकर आनंद लिया।

 इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अमेठी नीलम भारती कोरी व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी टीम के साथ इस आयोजन से काफी खुश नजर आए।लिट्टी-चोखा पार्टी का यह अवसर आम की बाग में लोगों के लिए सेल्फी लेने के अवसर के रूप में भी सामने आया। किसी ने लिट्टी-चोखा के साथ तो किसी ने मिठे पान के साथ सेल्फी लेकर अपने दोस्तों व घर वालों को भेजी। इस अवसर पर डॉ हिमाचल मिश्रा, डॉ प्रमोद सिंह, डॉ अनिल कुमार गुप्ता, डॉ पूनम गुप्ता, डॉ सुनील यादव, डॉ मंजु राव, हरि शकंर, जितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, संतोष वर्मा, नितेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेत्र परिक्षण अधिकारी पी एल आर्दश, नेत्र परिक्षण अधिकारी देवेन्द्र भारती, फार्मासिस्ट कौशेन्द्र तिवारी, एक्स-रे टेक्नीशियन प्रदीप कुमार, शोभा यादव के साथ ही तमाम वरिष्ठ जन इस आयोजन के गवाह बने।

रिपोर्ट- भारती

Post a Comment

Previous Post Next Post