@SBNewsAmethi
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की जिला कमेटी का चुनाव निर्विवाद रूप से संपन्न हुआ। पुरानी कमेटी को फिर से बहाल कर दिया गया, जिसमें अशोक कुमार शुक्ला को अध्यक्ष, सोमेश सिंह को जिला मंत्री एवं आशुतोष मिश्र को कोषाध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया।
मंडल अध्यक्ष लखनऊ राम मोहन सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला कमेटी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षक हितों के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन में शिक्षकों का हित सर्वोपरि है। संगठन के माध्यम से शिक्षकों की विद्यालय, कार्यालय और निदेशालय स्तर की समस्त प्रकार की समस्याओं के निदान का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के उपरांत एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील दत्त ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर त्रिवेदी, विजय शंकर शुक्ला, जगदंबा सिंह, सभाजीत यादव, विजय प्रताप सिंह, उग्रसेन सिंह, वेद प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने भी अपने विचार और सुझाव व्यक्त किए। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का हर संभव निदान किया जाएगा।
नवनिर्वाचित जिला कमेटी में अशोक कुमार शुक्ला को अध्यक्ष, सोमेश सिंह को जिला मंत्री, आशुतोष मिश्रा को कोषाध्यक्ष, डॉ सुनील दत्त को जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, सत्येंद्र कुमार को आय व्यय निरीक्षक, विजय शंकर शुक्ल को संगठन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा उमाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप कुमार कैथल, कमीक्षा प्रताप सिंह, रणधीर सिंह को उपाध्यक्ष एवं सरोज अनिल कुमार, राम कैलाश यादव, विजय प्रताप सिंह, सत्यम मिश्रा, सचिन चंद्र को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
इस अवसर पर सभाजीत यादव, मुन्नालाल, कृपाशंकर मौर्य, सुनील कुमार सिंह, पुष्पेंद्र कुमार गौतम, पुष्पेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, हीरालाल सिंह, महेंद्र सिंह, संजय त्रिवेदी, अभिनव सिंह, आशीष सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, बृजमोहन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


