भाजपा का ‘गांव चलो’ अभियान नगरी व गावों के बूथों पर 24 घंटे बिताएंगे दिग्गज


 जायस /अमेठी।भाजपा के द्वारा गांव चलो अभियान के तहत जायस  मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिला मंत्री अशोक मौर्य,नीलम भारती कोरी, मनोज जयसवाल ने मंडल के पदाधिकारियों और बूथों में प्रवास के लिए जिम्मेदारी सौंपी। जायसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान चलाया जाएगा।

 इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। 

इस दौरान गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ताओ को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप, रामू सोनकर आदि कार्यकरता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- भारती 

Post a Comment

Previous Post Next Post