अवैध कच्ची शराब बनाने वालों की अब खैर नहीं,की जाएगी कार्रवाई-रानी सागर


103लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 150कि.ग्रा.लहन मौके पर किया नष्ट 

तिलोई / अमेठी! जिलाधिकारी अमेठी व उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी के पर्यवेक्षण में रानी सागर,आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4,तिलोई, सतीश चंद्र आबकारी निरीक्षक क्षेत्र,2अमेठी मय हमराह स्टाफ सुबोध कुमार,रामनाथ मौर्या,कौशल सिंह,मनोज कुमार सभी प्रधान आबकारी सिपाही/आबकारी सिपाही मय संविदा वाहन के साथ ग्राम हतवा,मवई आलमपुर,बहादुरपुर,सेमरौता थाना जायस,शिवरतनगंज में दबिश देकर करीब 103लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 150कि.ग्रा. लहन मौके पर नष्ट कर 03मुकदमें पंजीकृत किया। आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया और गांव के लोगों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले घातक दुष्प्रभावों से परिचय कराते हुये केवल लाइसेंसी दुकानों पर मिलने वाली वैध मदिरा के सेवन हेतु प्रेरित किया गया। किसी व्यक्ति या स्थल पर अवैध शराब के निर्माण, संचय अथवा बिक्री की सूचना टोल फ्री, हेल्पलाइन अथवा आबकारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर पर  देने की अपील की गयी।

रिपोर्ट- भारती

Post a Comment

Previous Post Next Post