जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।


   निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

अमेठी । जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं से उनके विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली एवं कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उनकी सूची जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराएं। 

इसके अतिरिक्त जो परियोजनाएं अपूर्ण हैं उन्हें निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह, डीपीआरओ श्रीकांत यादव अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post