भेटुआ ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले में 03 सेवायोजित संस्थाओं द्वारा 35 अभ्यर्थियों को दिया गया रोजगार।


 अमेठी। कौशल विकास मिशन के प्लेसमेंट अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में डी0डी0यू0जी0के0वाई0 योजना के तहत जनपद के भादर ब्लॉक में कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। 

उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में लाल विजयानन्द महाविद्यालय के विद्यालय प्रबन्धक विभोर द्विवेदी के द्वारा किया गया एवं रोजगार मेले में 03 प्लेसमेंट कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 73 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 35 प्रशिक्षुओं को रोजगार प्रदान किया गया। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक आर0के0 अग्निहोत्री, प्लेसमेंट अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला कौशल प्रबन्धक संदीप कुमार सिंह, मृत्युन्जय तिवारी एवं सेन्टर इंचार्ज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट- भारती

Post a Comment

Previous Post Next Post