इस बार सांसद दीदी स्मृति इरानी जीत होगी एतहासिक - नीलम भारती।


 स्मृति जूबिन इरानी का टिकट होने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी 

फुरसतगंज/ अमेठी । सांसद अमेठी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से पुनः भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उम्मीदवार बनाये जाने पर जश्न का माहौल जनपद में देखा जा रहा है स्मृति ईरानी अमेठी की दीदी के नाम से जानी जाती हैं 2014 में अमेठी की राजनीति में कदम रखा है और 2019 में चुनाव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर अमेठी सीट से अपने नाम कर लिया । 


ईरानी इस समय अमेठी से सांसद है 2024 के आम चुनाव का डंका बजाने वाला है भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें स्मृति ईरानी को अमेठी से पुनः भाजपा उम्मीदवार बनाया गया। यह खबर अमेठी पहुंचते ही जश्न का माहौल देखा गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां खिलाकर आपस में जश्न मनाया।


 इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री नीलम भारती कोरी ने क्षेत्र में लोगों को मिठाई खिलाकर लोगों से 2024 में दीदी को पुनः जितने की आशीर्वाद मांगा और कहा कि जनपद अमेठी मतदाताओं की भावना का संम्मान करते हुए भाजपा नेतृत्व के लोकप्रिय सांसद दीदी स्मृति ईरानी को पुनः अमेठी से जो उम्मीदवार बनाया गया इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार वही नीलम भारती ने कहा कि दीदी स्मृति ईरानी इस बार एतिहासिक जीत होगी। इस अवसर पर गजोधर मौर्या, दु:खी कोरी, राम पाल कोरी, साहेब लाल, राकेश कुमार मौर्या,राम कुमार गुप्ता आदि लोग उपास्थि रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार मौर्या

Post a Comment

Previous Post Next Post