लोकसभा चुनाव एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत एरिया डोमिनेशन के अन्तर्गत कस्बा गौरीगंज में किया गया फ्लैग मार्च- डीएम व एसपी


 अमेठी। लोक सभा चुनाव-2024 एवं आगामी त्यौहारों को शांत व सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा थाना गौरीगंज पुलिस, क्यूआरटी व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CISF के साथ कस्बा गौरीगंज में बाजार, भीड़-भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर आमजनमानस को शांत व सुरक्षित माहौल में लोकसभा चुनाव व आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने का संदेश दिया गया 

 लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने एवं अफवाहों को फैलने से रोकने हेतु अपील की गयी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट- भारती


Post a Comment

Previous Post Next Post