अमेठी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप सूरज पटेल के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आगामी 20 मई 2024 को लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
रैली में ट्रांसजेंडरों द्वारा "हम अपना कर्तव्य निभाएंगे-सबसे मतदान कराएंगे", "सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो", "पहले मतदान-फिर जलपान" आदि नारों के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, ट्रांसजेंडर समुदाय के बबली किन्नर, ज्योति किन्नर, मुन्नी किन्नर एवं रेखा किन्नर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
रिपोर्ट- भारती

