ड्रग वेयर हाउस का किया आकस्मिक निरीक्षण- जिलाधिकारी


  मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली मेडिकल किट का किया अवलोकन


अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज ड्रग वेयर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताते चलें कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली मेडिकल किट की पैकिंग ड्रग वेयरहाउस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है जिसका निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली मेडिकल किट में गर्मी के दृष्टिगत सभी आवश्यक दवाओं की पैकिंग करने के निर्देश दिए। 


उन्होंने कहा कि पैकेट में कोई भी एक्सपायरी दवाई ना रखी जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ड्रग वेयरहाउस में रखी अन्य दवाओं का अवलोकन किया एवं अस्पताल व सीएचसी में भेजी जाने वाली दवाओं की जानकारी ली जिस पर सीएमओ ने बताया कि अस्पताल तथा सीएचसी में मांग के अनुसार दवाएं भेजी जाती हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- देवेन्द्र भारती


Post a Comment

Previous Post Next Post