अमेठी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत थानाक्षेत्र गौरीगंज अन्तर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम के आउटर कार्डन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


