मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में लाल-नीली बत्ती, हूटर वाहनों पुलिस कलर्स का प्रयोग एवं उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखे जाने के विरुद्ध चला अभियान


 अमेठी। लाल नीली बत्ती, हूटर/सायरन, दोपहिया/चार पहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स का प्रयोग एवं वाहनों पर उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखे जाने के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अमेठी पुलिस द्वारा दिनांक 11.06.2024 से अब तक कुल 460 वाहनों का चालान व 5,62,000/- रुपये शमन शुल्क किया।


मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के आदेश-निर्देश के क्रम में लाल-नीली बत्ती, हूटर/सायरन, दोपहिया/चार पहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स का प्रयोग एवं उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखे जाने के विरुद्ध आज  जनपद अमेठी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लाल-नीली बत्ती व हूटर/सायरन के विरुद्ध 46 वाहनों पर कार्यवाही करते हुयेर 2,000 रूपये समन शुल्क, 


दोपहिया/चार पहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स का प्रयोग किये जाने के विरुद्ध 56 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 8,000 रुपये समन शुल्क, दोपहिया/चार पहिया वाहनों पर उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखा हुआ (अनुबंधित वाहनों को छोड़कर) के विरुद्ध 15 वाहनों पर कार्यवाही करते हुये 6,000 रूपये समन शुल्क किया । इस प्रकार उक्त अभियान में जनपद अमेठी पुलिस द्वारा दिनांक 11.06.2024 से अब तक कुल 460 वाहनों का चालान करते हुये 05 लाख 62 हजार रूपये समन शुल्क योजित किया है ।


रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी

Post a Comment

Previous Post Next Post