अमेठी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना हेतु नामित प्रेक्षक डॉ एन0 युवराज, प्रेक्षक शालिनी दुहान, जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकगणों ने विधानसभावार मतगणना हेतु बनाए गए अलग-अलग कक्षों में पहुंचकर मतगणना हेतु सभी व्यवस्थाओं एवं संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकगणों ने मतगणना परिसर में बेरिकार्डिंग, काउंटिंग हाल में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा व अग्निशमन यंत्र की पर्याप्त उपयोगिता, डॉक्टर व एंबुलेंस की उपस्थिति, मतगणना हेतु एजेंट, मतगणना कार्मिक, सीलिंग करने वाले कार्मिकों को उपलब्ध कराए गए पास की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पार्किंग सहित अन्य बिंदुओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी




