अमेठी। वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम गौरीगंज पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा वृद्धाश्रम के वृद्धजनों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर शिवाकांत कांत शर्मा क्षेत्रीय वनाधिकारी गौरीगंज, सुरेश कुमार वन दरोगा, उत्कर्ष त्रिपाठी वन दरोगा, राजेश्वरी वन रक्षक, उमाशंकर शुक्ला वन रक्षक और वृद्धा आश्रम के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी


