सलोन /रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य के केन्द्र सलोन में सलोन नगर पालिका अध्य्क्ष चन्द्र शेखर रस्तोगी एवं उप जिला अधिकारी सलोन द्वारा पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया एवं जन सामान्य से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
तदोपरांत उपस्थित चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारीयों को पौधों का वितरण किया गया और जन सामान्य से "एक पेड़ मां के नाम" अवश्य लगाने की अपील की । इस अवसर पर अधीक्षक डॉ भावेश सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ शुभकरन आदि लोग उपास्थि रहे


