सत्यनाम ध्वज लगा कर, सद्गुरु कबीर साहब सद्भावना वेलनेस सेन्टर का किया शिलान्यास - महंत गुरुदयाल साहब


 मानव जीवन को सुखी, समृद्ध एवं संतुलित बनाते है वृक्ष - नीलम भारती

फुर्सतगंज, अमेठी, 7 जुलाई 2024 संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहब के प्रकट दिवश के उपलक्ष्य पर यादगार बनाने के लिए अमेठी जनपद के बहादुरपुर विकासखंड स्थित सद्भावना वाटिका पूरे धौकल खालिसपुर, पोस्ट- कोटवार मंऊ में परम पूज्य महंत गुरदयाल साहब के द्वारा सत्यनाम ध्वज लगा कर, सद्गुरु कबीर साहब सद्भावना वेलनेस सेन्टर का शिलान्यास किया गया ।


 उसके बाद सद्भावना प्रांगण में वृक्षारोपण सप्ताह के तहत पौधे रोपित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद पाल यादव व भाजपा जिला मंत्री नीलम भारती कोरी ने कहा कि मानव के जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का विशेष महत्व है मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो भी प्राप्त होता रहा है उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। 

वहीं रामनाथ भारती पेड़ लगाते हुए कहा कि पेड़ गरीब अमीर सभी के लिए हमेशा समान भाव से दाता के रूप में रहते है पेड़ पौधे समता एवं समानता की सीख भी देते है। 


देवेंद्र भारती वृक्षारोपण करते हुए समस्त आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जनहित एवं भविष्य के लिए तथा पर्यावरण के दृष्टिगत् अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर जन जीवन के संकट से बचना है। इस अवसर पर प्रधान सतनाम कोरी, महेन्द्र भारती, दु:खी कोरी, दिलीप कोरी, जिला पंचायत सदस्य शिवम्, राकेश कुमार कोरी, धर्मेंद्र कोरी, हरिशंकर सविता, अमर सिंह,जग प्रासद मास्टर, राकेश मौर्या, संजय वर्मा, सीतल पाल, अनिल कुमार कोरी, अनिल गौतम, सुरेश कमल, चंद्र कांत कोरी, दावत कोरी, पूनम कोरी आदि लोग उपास्थि रहे।

रिपोर्ट- देवेन्द्र भारती

Post a Comment

Previous Post Next Post