आकाशीय बिजली से बचाव हेतु सभी नागरिक अपने मोबाइल में डाउनलोड करें दामिनी/सचेत ऐप।


अमेठी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी आगामी दिनों के लिए भारी वर्षा एवम आकाशीय बिजली गिरने की संभावित चेतावनी को देखते हुए सभी नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि सभी नागरिक अपने मोबाइल में दामिनी/सचेत ऐप डाउनलोड करने कर ले, इसका प्रयोग घर से बाहर निकलने या कहीं खुले स्थानों में जाने से पहले आकाशीय बिजली अथवा वर्षा होने की चेतावनी प्राप्त करने में किया जाता हैं। 

दामिनी ऐप के माध्यम से 30 मिनट पूर्व आपके क्षेत्र में बिजली गिरने की संभावना को दर्शाया जाता है। सचेत ऐप के द्वारा अपने क्षेत्र में वर्षा का पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते हैं। दमिनि ऐप का उपयोग करके अपनी जान की रक्षा करने के साथ ही जागरूकता के द्वारा और लोगों की भी जान बचा सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त आकाशीय बिजली गिरने के पूर्व शरीर के गर्दन के बाल खड़े हो जाते हैं जो कि आकाशीय बिजली गिरने का सूचक है। इसके अलावा इस समय धातु के सामानों का इस्तेमाल ना करें जो कि विद्युत के सुचालक है। 

पानी से भरे हुए क्षेत्र, तालाब, खेत आदि से दूर रहे। नल का इस्तेमाल ना करें, बिजली के खंभों से दूर रहे। यदि कहीं यात्रा कर रहे हो और तो उस अवस्था में कोई पक्का सुरक्षित स्थान न मिलने की दशा में जमीन पर दोनों एडी जोड़कर और हाथ को कान से दबा कर बैठ जाएं, जससे आकाशीय बिजली से बचा जा सके।

 पेड़ के नीचे कतई न खड़े हो क्योंकि आकाशीय बिजली सर्व प्रथम ऊंचे बिल्डिंग एवं पेड़ों पर गिरती है। पक्का मकान सुरक्षित स्थान नियम का हमेशा पालन करने का प्रयास करें।

 रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी

Post a Comment

Previous Post Next Post