अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना किए जाने हेतु शासन द्वारा जनपद अमेठी में 20000 संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं के मध्य जाकर इस योजना से संबंधित जानकारी के साथ-साथ व्यापक प्रचार प्रचार भी विभिन्न माध्यमों से किया जाए। उन्होंने इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए निर्धारित तिथियां में कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौरीगंज, 23 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर गौरीगंज, 28 अगस्त को विद्युत उपकेंद्र गौरीगंज, 30 अगस्त को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अमेठी, 4 सितंबर को तहसील अमेठी में, 6 सितंबर को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मुसाफिरखाना, 11 सितंबर को तहसील मुसाफिरखाना, 13 सितंबर को संजय गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक जगदीशपुर, 18 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र कार्यालय जगदीशपुर, 20 सितंबर को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जायस, 25 सितंबर को विद्युत उपकेंद्र जायस तथा 27 सितंबर को तहसील तिलोई परिसर में पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 तक कैंप लगाकर जन सामान्य को अपने घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्रों को लगाने के संबंध में जागरूक किया जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि प्रत्येक कैंप में शासन के निर्देश के अनुसार डिस्काम के अधिकारी, यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी, एलडीएम, बैंक वेंडर्स एवं अन्य विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त कैंपों में जनप्रतिनिधिगणों को अवश्य आमंत्रित करें एवं स्थानीय नागरिकों को अधिक से अधिक आमंत्रित करें।
रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी

