भाजपा के पदाधिकारियों ने विधायक के ऊपर हुए हमले को लेकर एसडीएम के द्वारा महामहिम को भेजा ज्ञापन


     विधायक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले भीम आर्मी के अराजक तत्वों को चिन्हित कर की जाए कार्यवाही 

सलोन/ रायबरेली। विधानसभा सलोन भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाग पंचमी के दिन एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर मदद देने की आश्वासन दिया और कहा कि जो भी घटना में संलिप्त होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करूंगा । प्राप्त जानकारी के अनुसार सलोन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवारिया भुवालपुर सिसनी गांव के रहने अर्जुन पासी पुत्र बेचू लाल को गांव के पास के ही रहने वाले नवीन सिंह व कुछ अन्य साथियों द्वारा नाग पंचमी के दिन विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसको लेकर पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया ।


अर्जुन पासी की हत्या को लेकर भीम आर्मी के संगठन ने उग्र प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया था मौके पर नसीराबाद, सलोन एवं डीह की पुलिस तैनात थी वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल एवं एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया । वहीं सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक की गाड़ी देखते ही भीम आर्मी के कुछ अराजक तत्वों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई किसी तरह बाल - बाल बचे ।

विधायक की सुरक्षा हेतु पुलिस स्कोर्ट दिलाने की की मांग

 मौके पर पुलिस प्रशासन मुक दर्शक बना देखता रहा। विधायक की सुरक्षा को लेकर आज भाजपा के पदाधिकारी ने उप जिला अधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपा उसे इस ज्ञापन में निम्नलिखित बिंदुओं को दर्शाया गया। 

1- सलोन विधान सभा क्षेत्र में भीम आर्मी के लोग बाहर से आकर दलित समाज के लोगो को भ्रमित करके आये दिन कही न कही विवाद कराने का कार्य करते रहते है। जिससे क्षेत्र का माहोल खराब हो रहा है।

2- दलित समाज के नवयुवको को उकसा कर विवाद कराना व धर्म विरूद्ध कार्य कराना एवं पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए थानो व जिला प्रशासन का घेराव कराना आपसी भाई चारे की दूरी बनवाने का कार्य निरंतर करते रहते है।

3- जन प्रतिनिधियों अनावश्यक दबाव बनाने के लिए समाज में फर्जी अफवाह फैलाते है घरई (पिछवरिया) में क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार के ऊपर जान लेवा हमला भीम आर्मी के अराजक तत्वो द्वारा कराया गया। जिससे सम्मानित विधायक की गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी। आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया। एवं विधायक बाल-बाल बचे। जबकि पुलिस प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली मौके पर मौजूद थे तब भी उन लोगो के अन्दर तनिक भी कानून का डर व भय नही था।


Post a Comment

Previous Post Next Post