शासन की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता -राजेश गौतम

 ग्रामीणों की सुविधा के लिए शासन द्वारा निर्मित सरकारी उचित दर की दुकान का विधायक ने किया उद्घाटन।


करौँदीकला /सुल्तानपुर।शुक्रवार को ग्राम पंचायत पहाड़पुर कला में निर्मित सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकान का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने फीता काटकर किया। विधायक राजेश गौतम ने कहा कि सरकारी राशन की दुकान आमजन के लिए राहत भरी योजना में से एक है। 

हमारी डबल इंजन की सरकार विकास के नित नए आयाम गढ़ रही है। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते सरकारी राशन विक्रेता समय से राशन वितरण कर सकेंगे।आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक का पुष्पों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को जनता की सुविधा का पूरा ध्यान है। 

नई राशन की दुकान खुल जाने से अब गांव की जनता को दूर दराज स्थित राशन दुकान पर सरकारी राशन लेने के लिए चक्कर नही लगाना पड़ेगा। गांव वालो को अपने ही गांव में राशन उपलब्ध हो सकेगा। समय की भी बचत होगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनेकों जनकल्याणकारी सुधार किए जा रहे हैं।

 जिससे राशन सामग्री के वितरण में पारदर्शिता लाई जा सके। पहले राशन मैनुअल एंट्री पर दिया जाता था , अब ऑनलाइन माध्यम से आधार लिंक कर फिंगर प्रिंट के माध्यम से राशन वितरित किया जाता है। इस दौरान विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रमोद पाण्डेय, पूर्ति निरीक्षक जीतेन्द्र बहादुर सिंह,ग्राम पंचायत सचिव अजय चौरसिया,मण्डल अध्यक्ष विक्की वर्मा, विवेकानंद उपाध्याय, अमरीश मिश्रा, विजय जायसवाल, रमेश मौर्या, उमाशंकर मिश्रा,मनोज सिंह,धीरेन्द्र सोमवंशी,अशोक मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि पतिराम गौतम, कोटेदार राम नवल उपाध्याय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post