कुछ याद उन्हें भी कर लो,जो लौट के घर न आए:--अनूप कोरी


 कानपुर देहात। 

        देश के ७८ वें स्वतंत्रता दिवस पर, सद्गुरु कबीर वीरांगना झलकारी बाई शिक्षण संस्थान सुजनीपुर कानपुर (देहात)के प्रांगण में धूम धाम से कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें लगभग ५०० लोग शामिल हुए।

विद्यालय में झंडा रोहण के उपकरांत कार्यक्रम का प्रारंभ, मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर, पूर्व सांसद श्री राधे श्याम कोरी के सुपुत्र अनूप कोरी द्वारा किया गया। 

इसके पश्चात संरक्षक कोरी के चित्र समेत अन्य कई महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। तथा अनूप कोरी द्वारा अपने ज्येष्ठ भ्राता स्वर्गीय राकेश कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शंकर सिंह सेवा निवृत्त व्याख्याता चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा की गई।

 कार्यक्रम में जन-कल्याण सेवा समिति कानपुर की सचिव डॉ दीक्षा यादव द्वारा अपनी समिति के लगभग ५० सदस्यों सहित उपस्थित रहकर उपस्थित छात्रों एवं संरक्षकों को शिक्षा हेतु प्रेरित किया गया और अपने ओजस्वी भाषण में श्रोताओं में जोश भर दिया गया।उनकी समिति द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावी छात्र छात्राओं को ११००/११०० रुपए एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। रामचंद्र द्वारा अपनी संगीत पार्टी (झंकार क्लब)के साथ मिलकर कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी गई।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अनूप कोरी द्वारा स्वतंत्रता दिवस का महत्व,आज ही मनाये जाने का कारण एवं महान पुरुषों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। तथा उनके द्वारा प्रस्तुत लाइनें *कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए,* खूब सराही गई।

       अन्त में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ शंकर सिंह द्वारा समस्त श्रोताओं को देशप्रेम का संदेश देते हुए भावविभोर कर दिया गया।

तथा अंत में विशिष्ट अतिथि श्री राम औतार दीक्षित शिक्षक द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापित कर समापन किया गया।ग्राम प्रधान रामनरेश कमल, समस्त शिक्षक, एवं आस पास के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post