भूतपूर्व आर्मी कैप्टन आनंद प्रकाश ने प्रतिभागी छात्रों को जागरूक किया
@SBNewsAmethi
रायबरेली। आफिसर कैडर अकादमी द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल और आरएमएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष स्कॉलरशिप टेस्ट शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ इस टेस्ट में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
ऑफिसर कैडर अकादमी सैनिक स्कूल आरआईएमसी, आरएमएस और जवाहर नवोदय विद्यालय की तैयारी के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शन और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व आर्मी कैप्टन आनंद प्रकाश ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से छात्रों को कठिन परिश्रम अनुशासन और लक्ष्य प्राप्त के महत्व पर मार्गदर्शन दिया बताया कि सेना में ऑफिसर बनने के सपने को अभी से कैसे पूरा किया जा सकता है और आने वाले समय के लिए तैयार हुआ जा सकता है।
ऑफिसर कैडर अकादमी के डायरेक्टर विपिन कुमार और उनकी अनुभवी टीम ने इस स्कॉलरशिप टेस्ट के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
आगामी बच्चें व अभिवावक शामिल रहे
रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी


