निपुण विद्यालय बनाने के लिए बच्चों के साथ बनाया गया टी.एल.एम काफी प्रभावशाली।


 प्रा.वि.फरीदगढ मे टी.एल .एम निर्माण की कार्यशाला का आयोजन। 


सलोन/रायबरेली!सलोन क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीद गढ़ में गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ शिक्षा देकर बच्चों को निपुण बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को निपुण बनाने

के लिए प्रभावशाली प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस.एस पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को निपुण बनाने के लिए टीम.एल.एम काफी सहायक एवं प्रभावशाली साबित हो रहा है। सहायक शिक्षिका एकता श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे करके बेहतर सीखते हैं और शिक्षण सहायक सामग्री बनाने में रुचि लेकर अपना ज्ञान अर्जन भी करते हैं। इस अवसर पर शिक्षामित्र सुमन द्वारा शिक्षण अधिगम सामग्री बनाने में सहयोग प्रदान किया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्री पर एसएमसी अध्यक्ष सविता पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र एवं इंदल तथा प्रेम शंकर. विद्यालय की रसोइया किरण देवी एवं कलावती द्वारा बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post